मंत्री जी का स्वागत करने पहुंचे नेता जी...7 लाख का हो गया नुकसान

 निशांत कुमार के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे एक व्यक्ति की करीब 7 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन गायब हो गई। भीड़ के बीच चेन गायब होने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।


मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के स्वागत समारोह के दौरान JDU नेता राजेश मंडल के गले से करीब 7 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन गायब हो गई। घटना तुर्की थाना क्षेत्र के सकरी चौक की बताई जा रही है। 

बताया गया कि निशांत कुमार का काफिला सकरी चौक पर पहुंचा था। स्वागत के लिए बड़ी संख्या में JDU कार्यकर्ता और स्थानीय नेता जुटे थे। राजेश मंडल भी मंत्री को माला पहनाने के लिए आगे बढ़े। इसी दौरान भीड़ और धक्का-मुक्की के बीच उनकी चेन गायब हो गई। कार्यक्रम खत्म होने के बाद गले पर हाथ लगाने पर उन्हें चेन गायब होने का पता चला।

राजेश मंडल ने मामले की शिकायत तुर्की थाने में की है। पुलिस कार्यक्रम की वीडियो और आसपास के CCTV फुटेज खंगालकर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि चेन किसी ने चोरी की या धक्का-मुक्की में टूटकर गिरी।

Post a Comment

0 Comments