मध्यप्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका और नगर परिषद चुनाव के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन ने नियुक्तियों की सूची जारी की।
भोपाल। मध्यप्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अब जमीनी चुनावी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने नगर पालिका और नगर परिषद चुनावों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी है।
भाजपा की ओर से जारी सूची में धार जिले की कुक्षी नगर परिषद के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक रमेश मेंदोला और गोलू शुक्ला को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। दोनों नेताओं के सामने संगठन को सक्रिय करने, स्थानीय समीकरण साधने और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी माहौल तैयार करने की जिम्मेदारी होगी।
वहीं टीकमगढ़ नगर पालिका में सीतानंद गौतम और गौरव सिरोठिया तथा आगर मालवा की सुसनेर नगर परिषद में अनिल जैन और रवि सोलंकी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।
भाजपा की इन नियुक्तियों को नगरीय उपचुनाव में संगठनात्मक ताकत और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। अब इन प्रभारियों के सामने स्थानीय कार्यकर्ताओं को एकजुट करने से लेकर बूथ स्तर तक चुनावी तैयारी को मजबूत करने की चुनौती होगी।

0 Comments