नई दिल्ली। एयर इंडिया ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड (PIC) की नौकरी तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी है। पायलट की जांच में साइकोएक्टिव पदार्थ के सेवन की पुष्टि हुई थी।
![]() |
| फाइल |
नई दिल्ली। एयर इंडिया ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट AI-2379 के पायलट-इन-कमांड के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। 4 अगस्त को उड़ान के दौरान विमान में गंभीर तकनीकी गड़बड़ी के बाद कराए गए ड्रग टेस्ट में पायलट के साइकोएक्टिव पदार्थ के सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद एयर इंडिया ने पायलट की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दीं।
एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा, फिटनेस या नियामकीय मानकों के उल्लंघन को लेकर कंपनी की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति है। इसी के तहत पायलट को नौकरी से हटाया गया है।
36 हजार फीट की ऊंचाई पर बिगड़ी थी स्थिति
4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही एयरबस A320 करीब 36,000 फीट की ऊंचाई पर थी। इसी दौरान विमान की तीनों हाइड्रोलिक प्रणालियों में कुछ ही सेकंड के अंतराल में दबाव खत्म हो गया। इससे ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट हुआ और विमान की ऊंचाई में अचानक बदलाव आया। इस घटना में 24 लोग घायल हुए थे।
AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट में पायलट के कन्फर्मेटरी टेस्ट को ‘नॉन-नेगेटिव’ बताया गया है और साइकोएक्टिव पदार्थ के इस्तेमाल को गंभीर सुरक्षा चिंता माना गया है।

0 Comments