MP में निवेश लाने दुबई पहुंचे CM मोहन यादव

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 से 9 सितंबर तक दुबई दौरे पर हैं। वे AIM Congress 2026 में शामिल होकर मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाएं रखेंगे। इस दौरान UAE के प्रमुख निवेशकों और उद्योग समूहों से मुलाकात कर प्रदेश में निवेश का न्योता देंगे।


भोपाल। मध्य प्रदेश में विदेशी निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 से 9 सितंबर तक दुबई दौरे पर हैं। दौरे के दौरान वे UAE के प्रमुख निवेशकों और उद्योग समूहों से मुलाकात करेंगे। 

मुख्यमंत्री AIM Congress 2026 में मध्य प्रदेश की औद्योगिक, पर्यटन और निवेश क्षमता को वैश्विक निवेशकों के सामने रखेंगे। 7 से 9 सितंबर तक दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में होने वाले इस आयोजन में दुनिया के विभिन्न देशों के निवेशक और कारोबारी प्रतिनिधि शामिल होंगे।

दौरे के दौरान लूलू ग्रुप, DP World और Emaar समेत प्रमुख कारोबारी समूहों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों के साथ-साथ उद्योग, पर्यटन और नए कारोबारी प्रोजेक्ट्स की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री Invest MP के जरिए निवेशकों को मध्य प्रदेश आने का न्योता देंगे और आगामी Global Investors Summit 2027 के लिए भी निवेशकों को आमंत्रित करेंगे। साथ ही प्रदेश के ODOP उत्पादों को भी दुबई में प्रदर्शित किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments