भावनगर। गुजरात के भावनगर में लिव-इन पार्टनर काजल बरैया की हत्या के आरोपी फैजल उर्फ खटकी रफीक लखानी को पुलिस ने क्राइम सीन री-क्रिएशन के दौरान कथित तौर पर सरेआम पीटा। वायरल वीडियो में फैजल को रस्सियों से बांधकर पुलिसकर्मियों द्वारा डंडों से पीटते हुए देखा जा सकता है।
पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर को भावनगर एसटी बस स्टैंड पर फैजल ने काजल पर हमला किया था। गंभीर चोटों के बाद 4 सितंबर को काजल की मौत हो गई। फैजल को 4 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।
घटनास्थल के पुनर्निर्माण के दौरान हुई पुलिस की कार्रवाई का वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं। नीलमबाग थाने के पुलिस निरीक्षक डीपी उनाडकट ने कार्रवाई का बचाव करते हुए इसे अपराधियों में डर पैदा करने के लिए जरूरी बताया।

0 Comments