इंदौर। भाजपा इंदौर महानगर की पहली नगर कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने का निर्णय लिया गया।
इंदौर। भाजपा इंदौर महानगर की नई नगर कार्यसमिति की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों पर चर्चा की गई।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं से अभियान के सभी कार्यक्रमों को भव्यता और दिव्यता के साथ आयोजित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की साख दुनिया में बढ़ी है और गरीब कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लाभार्थियों के घर-घर पहुंचकर संवाद करने और सरकार की योजनाओं की जानकारी देने को कहा।
मंत्री तुलसीराम सिलावट ने नरेंद्र मोदी को राष्ट्र का गौरव बताते हुए कहा कि भाजपा उनके जन्मदिन पर सेवा का संकल्प लेकर जनता के बीच पहुंचेगी। वहीं नगर प्रभारी राजेश सोलंकी ने कहा कि कार्यकर्ता सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें मोदी युग में राष्ट्र सेवा का अवसर मिला है।
नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 13 अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें आशीर्वाद का दीया, मेरे सपनों का भारत चित्रकला प्रतियोगिता, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार, रंगोली राष्ट्र और जनसेवा महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट सहित अन्य आयोजन शामिल हैं।
अभियान के नगर संयोजक जीतू जिराती ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा का संकल्प लेकर जनता के बीच जाना केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक अनुष्ठान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को उत्सव के रूप में मनाने की अपील की।
इस दौरान सांसद शंकर लालवानी, प्रभारी राजेश सोलंकी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, बाबु सिंह रघुवंशी, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, सुदर्शन गुप्ता, गोपी कृष्ण नेमा, जीतू जिराती, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ निशांत खरे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक दुबे, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मानसिंह यादव, अंजू माखीजा, मुद्रा शास्त्री, अमनदीप मौर्य, कैलाश शर्मा, सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा, राकेश शर्मा, वासुदेव पाटीदार, भूपेंद्र सिंह केसरी,भारत पारख, दीपेन्द्र सिंह सोलंकी, दीप्ति हाडा, नेहा शर्मा, मंजू ठाकुर, कंचन गिदवानी, नारायण पालीवाल, सचिन बंसल, विशाल यादव, वरुण पाल, हेमराज वाडिया, रानू गर्ग, गोविंद पंवार, महेश जोशी मोनी, रितेश शर्मा, नितिन शर्मा, दीपांश खण्डेलवाल, राजा कोठारी, श्रेष्ठा जोशी, निखिल सोनी, भूपेंद्र चौहान, थानसिंह, सहित मोर्चा, प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यसमिति सदस्य एवं अभियान टोली सदस्य उपस्थित थे।





0 Comments