दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग ढही, 2 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को एक बहुमंजिला इमारत ढह गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका के बीच NDRF, दमकल और पुलिस की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं।


दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इमारत में PG/हॉस्टल संचालित होने की जानकारी सामने आई है, इसलिए कई छात्रों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक कई लोगों को मलबे से निकाला गया है और अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की संख्या 1 से 2 बताई जा रही है।

दिल्ली सरकार ने हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित की है। बेसमेंट में चल रहे काम और निर्माण संबंधी गतिविधियों को लेकर भी जांच की जा रही है।

रेस्क्यू टीमों में दिल्ली पुलिस, फायर सर्विस, NDRF और अन्य आपदा राहत दल शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments