नशे में बस चला रहे थे चालक-परिचालक, यात्रियों से की अभद्रता; पुलिस ने बस समेत दोनों को पकड़ा

देवास से इंदौर आ रही एक बस में चालक और परिचालक के नशे में होने तथा यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार करने की सूचना मिलने पर यातायात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

इंदौर। देवास से इंदौर आ रही एक यात्री बस में चालक और परिचालक के नशे में होने तथा यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार करने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए बस को रुकवाने की कार्रवाई शुरू की।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस को बस की लोकेशन बताई गई। इसके बाद खजराना पुलिस ने रोबोट चौराहे पर बस को रुकवाया। जांच के दौरान चालक और परिचालक को पकड़ लिया गया, साथ ही बस को भी जब्त कर लिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से बस में सफर कर रहे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता सामने आई है। नशे की हालत में चालक द्वारा बस चलाने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

0 Comments