इंदौर-दौंड एक्सप्रेस में सफाई व्यवस्था पर सवाल! AC से स्लीपर तक चूहे-कॉकरोच की शिकायत

 


इंदौर। इंदौर-दौंड एक्सप्रेस (22944) में एक ही दिन अलग-अलग कोचों से चूहे और कॉकरोच मिलने की शिकायत सामने आई है। फर्स्ट एसी में 5 महीने की बच्ची के साथ सफर कर रहीं यात्री एकता दुबे ने बताया कि करीब 16 घंटे की यात्रा के दौरान AC डक्ट से चूहे बार-बार बाहर आते रहे। बच्ची को चूहों से बचाने के लिए उन्होंने बेडशीट से डक्ट का रास्ता बंद करने की कोशिश की। 

इसी ट्रेन के स्लीपर कोच में भी कॉकरोच का वीडियो सामने आया। उज्जैन से सवार एक यात्री ने वीडियो बनाकर रेलवे अधिकारियों और रतलाम डीआरएम को शिकायत भेजी। शिकायतों के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेने और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मामले ने ट्रेन की सफाई और पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रतलाम मंडल का कहना है कि इंदौर और महू कोचिंग डिपो में सफाई के साथ पेस्ट और रोडेंट कंट्रोल पर ध्यान दिया जाता है। इसके बावजूद एक ही ट्रेन के AC से लेकर स्लीपर कोच तक ऐसी शिकायतें सामने आई हैं। 

Post a Comment

0 Comments