उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का रोजगार को लेकर बयान चर्चा में है। 23 सितंबर को लखनऊ में भारत टैक्सी के लॉन्च कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि नौकरी के पीछे भागने के बजाय कुछ घंटे अपनी गाड़ी चलाकर कमाई की जा सकती है
ब्रजेश पाठक ने लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि “नौकरी के चक्कर में मत पड़ो, अपना चार घंटा चलाओ, दोपहर में अपने बच्चों के साथ रहो।” उन्होंने यह भी कहा कि अपनी गाड़ी चलाकर कमाई की जा सकती है और परिवार के साथ समय बिताया जा सकता है।
उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्षी नेताओं ने निशाना साधा। सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने तंज कसते हुए कहा कि आज का युवा देश चलाएगा, अगर रिक्शा चलाने का शौक है तो वह उपमुख्यमंत्री को रिक्शा भेज सकते हैं।
वहीं, रिपोर्ट के अनुसार ब्रजेश पाठक का मूल संदर्भ भारत टैक्सी के जरिए स्वरोजगार को बढ़ावा देने का था। भारत टैक्सी का मॉडल चालक को वाहन और सेवा व्यवस्था में हिस्सेदार बनाने पर केंद्रित है।
इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर नौकरी बनाम स्वरोजगार और युवाओं के रोजगार के विकल्प को लेकर बहस तेज हो गई है।
0 Comments