मुंबई के बोरीवली में जन्माष्टमी का खास रंग...सबसे महंगी दही हांडी

 मुंबई के बोरीवली ईस्ट स्थित मागाठाणे में आयोजित दही हांडी इस साल खास चर्चा में रही। यहां गोविंदा पथकों के लिए ₹85 लाख का इनाम रखा गया। वहीं ठाणे में ₹71 लाख और घाटकोपर में ₹51 लाख तक के पुरस्कार घोषित किए गए।


मुंबई। बोरीवली ईस्ट के मागाठाणे स्थित देवीपाड़ा मैदान में शनिवार को भव्य दही हांडी उत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में गोविंदा पथकों के लिए ₹85 लाख का पुरस्कार आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र रहा। इसे मुंबई के सबसे बड़े इनामी दही हांडी आयोजनों में शामिल किया गया। 

आयोजन में गोविंदा पथकों ने ऊंचे-ऊंचे मानव पिरामिड बनाकर हांडी फोड़ने की कोशिश की। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में पूरा मैदान उत्साह और ढोल-ताशों से गूंजता रहा। कार्यक्रम में बॉलीवुड कलाकारों की मौजूदगी ने भी आयोजन का आकर्षण बढ़ाया। 

मागाठाणे के विधायक प्रकाश सुर्वे और नगरसेवक राज प्रकाश सुर्वे के नेतृत्व में आयोजित इस दही हांडी का एक खास उद्देश्य मराठी स्कूलों और मातृभाषा में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी था।

Post a Comment

0 Comments