इंदौर के चोइथराम मंडी के पास चलती रिट्ज कार में अचानक आग लग गई। चालक अंदर फंस गया और करीब 40 प्रतिशत झुलस गया।
इंदौर। चोइथराम मंडी के पास चलती रिट्ज कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण चालक कार के अंदर फंस गया और करीब 40 प्रतिशत झुलस गया।
हादसे की सूचना मिलते ही यातायात थाना जोन-4 के प्रभारी सुमित बिलोनिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, फिर कार का कांच तोड़कर अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला। पुलिसकर्मियों ने मौके पर प्राथमिक स्तर पर सीपीआर दिया और घायल को लोडिंग रिक्शा की मदद से तत्काल चोइथराम अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में जांच के दौरान चालक के करीब 40 प्रतिशत झुलसने की जानकारी सामने आई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उपचार जारी है। बताया गया कि कार में रखे कुछ नोट भी आग की चपेट में आकर जल गए।

0 Comments