भोपाल। बैंकों की हड़ताल के चलते रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया न आज रविवार को भी बैंक चालू रखने का आदेश दिया था। बैंकें तो खुली, लेकिन उनमें ग्राहकों की संख्या न के बराबर रही। आरबीआई ने कई दिनों पहले से ही ग्राहकों को मैसेज भेजना शुरू कर दिए थे। इसी कारण अधिकांश लोगों ने बैंक संबंधी कामकाज निपटा लिए थे, इसलिए बैंकों में आज संख्या न के बराबर रही। अब कल से तीन दिन तक बैंकों में हड़ताल रहने वाली है, जिसके कारण बड़े स्तर पर कामकाज प्रभावित होने की संभावना है।

0 Comments