गणेश विसर्जन करने गए भाजपा नेता के पुत्र डूबे

प्रतीकात्मक फोटो

खंडवा। खंडवा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान गिट्टी खदान में बने गहरे गड्ढे में पांच युवक डूब गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन युवकों को नहीं बचाया जा सका।

करीब 6 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भाजपा नेता मोंटू ठाकुर के पुत्र विश्वास और लक्ष्य के शव बरामद किए गए। दोनों शवों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। विधायक कंचन मुकेश तनवे घटनास्थल पर मौजूद रहीं। शव बरामद होने के बाद भावुक विधायक ने कहा, “मैं भी एक मां हूं, बच्चों के बिछड़ने का दर्द समझ रही हूं। इस दुख की घड़ी में मोंटू ठाकुर के परिवार पर जो दुखों का पहाड़ टूटा है, उसे सहन करना आसान नहीं है। हम सभी इस परिवार के साथ खड़े है। 


Post a Comment

0 Comments