देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अचनाक सभी पदों से इस्तीफा देकर चौंका दिया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। बीते दिनों ईडी ने उनकी पीए चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर छापेमारी करके बड़ी मात्रा में कैश और सोना बरामद किया था। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लंबी पोस्ट लिखते हए उन्होंने इस इस्तीफे की वजह बताई है। रावत ने कहा कि टीवी पर खबरें चल रही हैं कि मेरे सहयोगी के घर से बड़ी मात्रा में कैश और जूलरी मिली है। इसकी सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी।
उन्होंने कहा कि चंदन सिंह जीना उनके ओएसडी रहे हैं। अगर ओएमआर शीट के साथ छेड़छाड़ या फिर ग्राम सेवक भर्ती परीक्षा में कोई भी गड़बड़ी के सबूत उनके खिलाफ पाए जाते हैं तो यह मेरे लिए शर्मिंदगी की बात होगी। उन्होंने यह भी कहा कि जीना पर लगे आरोपों पर उन्हें भरोसा नहीं है।

0 Comments