BMW के नए ब्रांड एंबेसडर बने रणवीर सिंह, लॉन्च की नई 7 Series

 बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अब BMW India के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं।BMW ने नई 7 Series रेंज लॉन्च की, जिसे रणवीर सिंह ने कंपनी की ‘Power of Choice’ फिलॉसफी के तहत पेश किया।

फोटो: रणवीर सिंह (IG)

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अब BMW India के नए ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में BMW ने रणवीर सिंह को अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में पेश किया। इसी कार्यक्रम में रणवीर सिंह ने कंपनी की नई BMW 7 Series रेंज से भी पर्दा उठाया।

BMW की नई 7 Series रेंज में पेट्रोल के साथ ऑल-इलेक्ट्रिक विकल्प भी शामिल हैं। भारत में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.95 करोड़ रखी गई है, जबकि सबसे पावरफुल BMW i7 M70 xDrive की कीमत ₹2.65 करोड़ है। नई कारों की डिलीवरी अक्टूबर 2026 से शुरू होने की जानकारी दी गई है।

नई 7 Series में कंपनी ने डिजाइन के साथ-साथ केबिन और टेक्नोलॉजी में भी बड़े अपडेट किए हैं। इलेक्ट्रिक i7 को लेकर खास बात यह है कि BMW ने भारत में इसकी लोकल प्रोडक्शन भी शुरू की है। इसके साथ भारत जर्मनी के बाहर i7 बनाने वाला एकमात्र देश बन गया है। 

रणवीर सिंह की BMW के साथ यह नई ब्रांड पार्टनरशिप लग्जरी कार और बॉलीवुड के बीच एक बड़ा ब्रांड कनेक्शन मानी जा रही है। BMW ने उन्हें अपनी ‘Power of Choice’ फिलॉसफी के तहत नई 7 Series को पेश करने के लिए चुना।

Post a Comment

0 Comments