जीतू यादव की MIC में वापसी, विदेश जाते-जाते बड़ी जिम्मेदारी दे गए महापौर

 इंदौर। नगर निगम की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पार्षद जीतू यादव को दोबारा मेयर-इन-काउंसिल (MIC) का सदस्य नियुक्त किया है। उन्हें विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग का प्रभारी बनाया गया है।


इंदौर। नगर निगम की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पार्षद जितेंद्र कुमार (जीतू यादव) को दोबारा मेयर-इन-काउंसिल (MIC) का सदस्य नियुक्त किया है। 11 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार जीतू यादव को विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं, अब तक इस विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे निरंजन सिंह चौहान को राजस्व विभाग का प्रभार सौंपा गया है। आदेश मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम की धारा 37 के तहत जारी किया गया है।

जीतू यादव की MIC में वापसी को इंदौर नगर निगम की राजनीति में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments