भोपाल। मध्य प्रदेश के पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि वह सरकार द्वारा ₹2000 से अधिक के यूपीआई पेमेंट पर लिए जाने वाले डीएमआर शुल्क का विरोध करेंगे। वे 16 अक्टूबर से किसी भी वाहन चालक से ₹2000 से अधिक का यूपीआई पेमेंट नहीं लेंगे। इसके बाद अब तय हो गया है कि पेट्रोल पंप डीलर संगठन सरकार के फैसले के विरोध में आ गया है। यूपीआई पेमेंट पर 15 अक्टूबर से डीएमआर पेमेंट वसूला जाएगा, जिसको लेकर व्यापारी संगठनों ने विरोध जताया है। अगर व्यापारी विरोध पर कायम रहते हैं तो एक बार फिर नगदी लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा।
0 Comments