वोट नहीं देंगे कहने पर सिंधिया बोले- ‘यह भाषा मेरे सामने मत इस्तमाल करना’

गुना में सड़क की समस्या लेकर पहुंचे एक व्यक्ति ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से कहा कि सड़क ठीक नहीं हुई तो इस बार वोट नहीं देंगे।
गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने सड़क की समस्या को लेकर उनसे शिकायत की। इसी दौरान व्यक्ति ने उनसे कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह इस बार वोट नहीं देगा।

इस पर सिंधिया ने उसे रोकते हुए कहा, “इस तरह की भाषा का इस्तेमाल मेरे सामने मत करना, आप निवेदन कीजिए।” सिंधिया ने व्यक्ति की शिकायत सुनी और सड़क की समस्या के समाधान का भरोसा दिया।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में सिंधिया शिकायतकर्ता से वोट न देने की बात के बजाय अपनी समस्या रखने के लिए कहते नजर आ रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments