इंदौर के खजराना गणेश मंदिर परिसर में रविवार दोपहर हादसे में 46 वर्षीय पेंटर अरुण नागले की मौत हो गई।
इंदौर। खजराना गणेश मंदिर परिसर में रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में 46 वर्षीय पेंटर अरुण नागले की मौत हो गई। अरुण छोटी ग्वालटोली के रहने वाले थे और पेशे से पेंटर थे। वे काम के सिलसिले में खजराना आए थे।
जानकारी के मुताबिक, अरुण मंदिर परिसर की भोजनशाला के पास खाना लेने गए थे। भोजन करने के बाद वे पैदल लौट रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा गार्डों ने उन्हें इलाज के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी परिवार को करीब दो घंटे बाद मिली। अरुण के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं।
खजराना थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस मंदिर परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार कार और चालक की पहचान करने में जुटी है।

0 Comments