अयोध्या में कथावाचक देवेंद्र पाठक से जोड़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में भगवा कपड़े पहने एक व्यक्ति महिला के साथ भोजपुरी गाने पर डांस करता नजर आ रहा है।
अयोध्या। कथावाचक देवेंद्र पाठक से जोड़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भगवा रंग के कपड़े पहने एक व्यक्ति महिला के साथ भोजपुरी गाने पर डांस करता दिखाई दे रहा है। कमरे में कुछ अन्य लोग और बच्चे भी नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति अयोध्या के कथावाचक देवेंद्र पाठक हैं। इसी दावे के आधार पर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।
हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान और वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसलिए इसे देवेंद्र पाठक का वीडियो बताना फिलहाल केवल सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे के आधार पर है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों देवेंद्र पाठक को लेकर एक महिला ने शादी और पारिवारिक विवाद से जुड़े गंभीर आरोप भी लगाए थे। महिला ने प्रशासन से जांच की मांग की थी। इन आरोपों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

0 Comments