केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मुंबई में उन्होंने कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले BJP-NDA शासित सभी 21 राज्यों में UCC लागू किया जाएगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुंबई में रविवार को उन्होंने कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले BJP-NDA शासित सभी 21 राज्यों में UCC लागू किया जाएगा। शाह ने कहा कि कई राज्यों में UCC लागू हो चुका है और बाकी राज्यों में भी इसे लागू करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
शाह के मुताबिक UCC का उद्देश्य धर्म और समुदाय के आधार पर अलग-अलग व्यक्तिगत कानूनों की जगह समान नागरिक कानून लागू करना है। इसके तहत विवाह, तलाक और विरासत जैसे मामलों में एक समान कानूनी व्यवस्था की बात की जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासी समुदायों की परंपराओं को संरक्षित रखने के लिए उन्हें UCC से छूट दी जाएगी।
अमित शाह ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि 2029 से पहले NDA द्वारा शासित सभी 21 राज्यों में UCC लागू हो जाएगा।

0 Comments