महिलाओं ने एशिया कप जीता, लेकिन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

 भारत की महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीतने के बाद ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। प्रेजेंटेशन सेरेमनी में ट्रॉफी भारतीय टीम को नहीं दी गई।

सोर्स: सोशल मीडिया 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर महिला एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया, लेकिन जीत के बाद ट्रॉफी प्रेजेंटेशन में बड़ा विवाद देखने को मिला। भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई में प्रेजेंटेशन सेरेमनी में नकवी ट्रॉफी देने के लिए मौजूद थे। भारतीय टीम ने उनसे ट्रॉफी स्वीकार नहीं की, जिसके बाद प्रेजेंटेशन में भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं दी गई और समारोह समाप्त हो गया। श्रीलंका की उपविजेता टीम ने नकवी से अपना चेक जरूर लिया।

यह घटना पिछले साल के पुरुष एशिया कप फाइनल की याद दिलाती है, जब भारतीय पुरुष टीम ने भी नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया था।

Post a Comment

0 Comments