गणेश चतुर्थी के साथ घर-घर बप्पा की स्थापना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रद्धालु शुभ मुहूर्त में गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना करेंगे और अपनी परंपरा के अनुसार बप्पा का विसर्जन करेंगे।
इंदौर। गणेश चतुर्थी का पर्व इस साल 14 सितंबर 2026, सोमवार को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि 14 सितंबर सुबह 7:40 बजे से शुरु होगीं।
श्रेष्ठ स्थापना मुहूर्त
सुबह 9:18 से 10:50 बजे तक (शुभ)
सुबह 11:58 से दोपहर 12:45 बजे तक (अभिजीत)
दोपहर 1:54 से 3:26 बजे तक (चर)
दोपहर 3:25 से शाम 4:58 बजे तक (लाभ)
शाम 4:58 से 6:30 बजे तक (अमृत)
शाम 6:30 से रात 8 बजे तक (चर)
कितने दिन बिठा सकते हैं बप्पा?
श्रद्धालु अपनी परंपरा और सुविधा के अनुसार गणेश प्रतिमा को डेढ़ दिन, 3 दिन, 5 दिन, 7 दिन या अनंत चतुर्दशी तक घर में रख सकते हैं। इसके बाद विधि-विधान से विसर्जन किया जाता है।
पूजा में क्या चढ़ाएं?
गणपति को दूर्वा, फूल, मोदक, फल और नैवेद्य अर्पित कर पूजा-अर्चना की जाती है। इसके बाद आरती कर प्रसाद बांटा जाता है।
गणेश उत्सव कब तक चलेगा?
2026 में गणेश उत्सव का समापन 25 सितंबर, शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के साथ होगा। इस दिन देशभर में बड़ी संख्या में गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

0 Comments