घोर पाप! नकाबपोश बदमाशों ने माता रानी का चुराया मुकुट

 बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित प्राचीन इच्छादेवी मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। शनिवार देर रात करीब एक बजे तीन बदमाश मंदिर में घुसे। CCTV फुटेज में बदमाश पहले माता के चरणों में झुकते और फिर मुकुट व छत्र चोरी करते नजर आए।

बुरहानपुर। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित प्राचीन इच्छादेवी मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। शनिवार देर रात करीब एक बजे तीन बदमाश मंदिर में दाखिल हुए और माता की प्रतिमा से मुकुट व छत्र चोरी कर लिए। पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।

CCTV फुटेज में बदमाशों की एक हैरान करने वाली हरकत भी सामने आई। मंदिर में चोरी करने से पहले बदमाशों ने माता के चरणों में झुककर प्रणाम किया और इसके बाद चोरी की। घटना के बाद आरोपी मंदिर से सामान लेकर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक दानपेटी की नकदी पहले ही निकाली जा चुकी थी, जबकि माता के सोने के मंगलसूत्र और नथ को बदमाश निकाल नहीं सके। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज खंगालना शुरू किया।

पुलिस अब फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments