उज्जैन के ताजपुर में गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू गिरते हुए दिखाई देने का वीडियो सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई।
उज्जैन के ताजपुर में गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू जैसे दिखाई देने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सामने आने के बाद मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि गणेश प्रतिमा को चोला नहीं चढ़ाने से भगवान नाराज हुए हैं।
भगवान की क्षमा-याचना और नाराजगी दूर करने के लिए ग्रामीणों ने मंदिर में विशेष महाआरती की। हालांकि, प्रतिमा की आंखों से पानी आने के कारण की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

0 Comments