इंदौर। इंदौर में हो रहे राहुल गांधी के छात्रों के गूंज कार्यक्रम के पहले एक युवती ने राहुल गांधी से शादी करने की इच्छा जताकर नई चर्चा ला दी है। युवती का नाम देवोशीष मुखर्जी बताया जा रहा है। वह रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान पर घूम रही थी। उन्होंने राहुल गांधी से शादी करने की इच्छा जताई है। जब उनसे मीडिया कर्मियों ने बात की तो उन्होंने कहा कि जब करीना कपूर उन्हें डेट करने को कह सकती है तो वह उन्हें शादी करने के लिए क्यों नहीं?उन्होंने अभी कहा कि राहुल गांधी मुझे अच्छे लगते हैं क्योंकि वह आम जनता की बातों को उठाते हैं।
0 Comments