और भड़की ईरान और अमेरिका के बीच जंग, 20 मरे

ईरान-अमेरिका के बीच फिर तेज हुई जंग में तनाव बढ़ गया है। अमेरिका के हमलों के जवाब में ईरान ने कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी ठिकानों और सहयोगी देशों को निशाना बनाकर मिसाइल-ड्रोन हमले किए। 


ईरान-अमेरिका युद्ध में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका ने ईरान में IRGC के ठिकानों, रडार और मिसाइल सिस्टम पर नए हमले किए। जवाब में ईरान ने बहरीन, कुवैत, जॉर्डन और इराक में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले किए।

ईरान के मुताबिक, ताजा अमेरिकी हमलों में 18 लोगों की मौत और 142 लोग घायल हुए हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका जरूरत पड़ने पर ईरान पर फिर हमला कर सकता है, हालांकि उनका दावा है कि यह संघर्ष ज्यादा लंबा नहीं चलेगा।

होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव बढ़ने से दुनिया भर में तेल सप्लाई और कीमतों पर भी असर की चिंता बढ़ गई है।

Post a Comment

0 Comments