नरसिंहपुर। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के टोल प्लाजा के मामले में ईडी ने पूर्व विधायक के तीन ठिकानों पर रेड की कार्रवाई की। मामला कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय शर्मा से जुड़ा हुआ है। उन पर टोल पर फर्जी वसूली और सरकार राजस्व में हेराफेरी के आरोप है। नरसिंहपुर में टोल ऑफिस के साथ साथ तेंदूखेड़ा और देवरी स्थित ठिकानों पर भी छापामार कार्रवाई की। कई रिकॉर्ड खंगालने की सूचना है। हालांकि ईडी की ओर से अभी तक कोई अधिकृत बयान नहीं आया है।

0 Comments