उत्तरप्रदेश में ₹10 लीटर खरीदा जा रहा गोमूत्र

 


उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गोमूत्र को भी किसानों और पशुपालकों के लिए कमाई का जरिया बनाने की पहल शुरू हुई है। स्याना तहसील के नरसैना गांव से शुरू हुए पायलट प्रोजेक्ट के तहत ₹10 प्रति लीटर की दर से गोमूत्र खरीदा जा रहा है।

इस प्रोजेक्ट से आसपास के 15 गांवों को जोड़ा गया है, जहां गोमूत्र संग्रह के लिए स्थानीय केंद्र बनाए गए हैं। फिलहाल रोजाना करीब 500 लीटर गोमूत्र एकत्र किए जाने की जानकारी है। गांवों में 200 लीटर क्षमता वाले टैंक भी लगाए गए हैं, ताकि पशुपालकों को दूर जाकर गोमूत्र बेचने की जरूरत न पड़े।

इस पहल में महिलाओं को भी आर्थिक रूप से जोड़ा गया है। करीब 300 महिलाओं को शेयरहोल्डर बनाए जाने की बात सामने आई है और संग्रह में सहयोग करने वाली महिलाओं को प्रति लीटर ₹2 कमीशन दिया जा रहा है।

एकत्र किए गए गोमूत्र से जड़ी-बूटियों के साथ कृषि उपयोगी उत्पाद तैयार करने की योजना है। अधिकारियों और प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों के मुताबिक, इसका उद्देश्य गो-संरक्षण, ग्रामीण आय, महिला सशक्तीकरण और प्राकृतिक खेती को एक साथ बढ़ावा देना है।

Post a Comment

0 Comments