शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपने एक व्यक्तिगत अनुभव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह अक्सर प्रधानमंत्री मोदी और उनकी नीतियों का विरोध करती हैं, लेकिन जब उनकी मोदी से मुलाकात हुई तो उन्होंने सबसे पहले उनके पिता के स्वास्थ्य के बारे में पूछा।
प्रियंका ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर प्रधानमंत्री का उनके पिता का हाल पूछना उन्हें अच्छा लगा। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

0 Comments