समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

 


कॉमेडियन समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने India’s Got Latent मामले में समय रैना समेत पांच कॉमेडियन्स के खिलाफ दर्ज सभी FIR और आपराधिक कार्यवाही रद्द कर दी है।

CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने यह फैसला सुनाया। मामला दिव्यांग लोगों को लेकर की गई कथित असंवेदनशील टिप्पणियों से जुड़ा था। कोर्ट ने माना कि समय रैना और अन्य आरोपियों ने दिव्यांगजनों के लिए जागरूकता कार्यक्रम और फंड जुटाने से जुड़े पहले के निर्देशों का पालन किया है।

कोर्ट ने समय रैना समेत अन्य लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सच्ची कोशिशों के अच्छे नतीजे होते हैं। हालांकि, दिव्यांगजनों से जुड़े कंटेंट और व्यापक मुद्दों पर सुप्रीम कोर्ट आगे भी निर्देश जारी करेगा।

Post a Comment

0 Comments