तिरंगा यात्रा में मधुमक्खी का हमला, कई को डंक मारे एक गंभीर

एआई जनरेटेड फोटो

देवास। जिले के विजयगंज मंडी क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। तभी अचानक तिरंगा यात्रा में शामिल डीजे की गाड़ी पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते से टकरा गई।

जिससे मधुमक्खियां भड़क गई और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इस हमले में भाजपा के जिला अध्यक्ष अतुल शर्मा सहित 50 कार्यकर्ताओं को मधुमक्खियां के डंक लगे हैं। वहीं एक कार्यकर्ता की स्थिति गंभीर है।

 अचानक हुए इस हमले के बाद कार्यकर्ता रैली छोड़ सोयाबीन के खेतों में जाकर छुप गए और अपने आप को बचाया। करीब एक घंटे तक विजयगंज मंडी में अफरा–तफरी की स्थिति बनी रही।

Post a Comment

0 Comments