ताजमहल में तिरंगा फहराने पर क्यों हुआ विवाद?

 


आगरा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ताजमहल परिसर में तिरंगा फहराने को लेकर विवाद सामने आया है। अखिल भारत हिंदू महासभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने ताजमहल के अंदर तिरंगा लहराया, जिसके बाद CISF ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदू महासभा की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीतू ठाकुर और मनीष पंडित समेत कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लहराया। इसके बाद CISF ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। घटना से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

हिंदू महासभा ने तिरंगा फहराने को राष्ट्रभक्ति से जोड़ते हुए कहा कि जब देशभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान चल रहा है तो ताजमहल इससे अछूता क्यों रहे।

Post a Comment

0 Comments