इंदौर में स्वतंत्रता दिवस की धूम, शहर के इन इलाकों में फहराया गया तिरंगा

 


इंदौर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को इंदौर में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने तिरंगा फहराया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं भाजपा कार्यालय पर भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा और प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ सहित विधायक गोलू शुक्ला, महेंद्र हार्डिया, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, गोपी नेमा, रानू अग्रवाल, विशाल यादव, वरुण पाल, नितिन शर्मा, राजा कोठारी ने झंडा वंदन किया।

इंदौर प्रेस क्लब पर भी स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। अध्यक्ष दीपक कर्दम ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए राष्ट्र के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया। इस दौरान, वरिष्ठ पत्रकार अरविंद तिवारी, संजय त्रिपाठी, मुकेश तिवारी सहित कई दिग्गज मौजूद रहे।

डॉ. भरत शर्मा ने शहर के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने गौड़ विद्यालय, उत्साह होटल, वैभव नगर रहवासी संघ और सेंट्रल जिमखाना क्लब में तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से देश की प्रगति में योगदान देने और अपनी संस्कृति व संस्कारों से जुड़े रहने का आह्वान किया।


Post a Comment

0 Comments