Supriya Sule Daughter Wedding: जब एक ही फ्रेम में नज़र आए भारतीय राजनीति के बड़े चेहरे


 दिल्ली में सोमवार शाम एनसीपी (शरद पवार) सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले के वेडिंग रिसेप्शन में देश की सियासत के कई दिग्गज एक साथ नजर आए। रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ कांग्रेस की सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं।


सबसे ज्यादा चर्चा उन तस्वीरों की हो रही है, जिनमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के बड़े नेता एक ही फ्रेम में दिखाई दिए। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के साथ अमित शाह की मौजूदगी वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में हैं।



इस समारोह में शरद पवार, अखिलेश यादव, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई अन्य प्रमुख नेता भी पहुंचे। राजनीतिक मतभेदों के बीच एक पारिवारिक समारोह में नेताओं का इस तरह साथ नजर आना चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Post a Comment

0 Comments