पांढुर्ना। एमपी के पांढुर्णा जिले के सौंसर में पदस्थ रहे पूर्व एसडीओपी के.के.वर्मा को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया है। एक महिला ने आरोप लगाया कि अधिकारी ने एसडीओपी रहते शादी का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। रिटायरमेंट के तीन साल बाद दर्ज शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को पांढुर्णा लाकर जांच शुरू कर दी है।

0 Comments