भाजपा मंत्री बोले सावन में खा सकते है मछलियां

 


लखनऊ। सावन के महीने में मांसाहार को लेकर जारी चर्चाओं के बीच उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद का एक बयान सुर्खियों में है। संजय निषाद ने दावा किया कि बिना लहसुन और प्याज के बनाई गई मछली शाकाहारी होती है और सावन में इसे खाया जा सकता है।

एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में संजय निषाद ने मछली खाने को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि मछली को अगर बिना लहसुन-प्याज के पकाया जाए तो वह शाकाहारी मानी जाएगी। मंत्री के इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा शुरू हो गई है।

दरअसल, सावन के दौरान बड़ी संख्या में लोग धार्मिक मान्यताओं के चलते मांसाहार से परहेज करते हैं। ऐसे में मंत्री का यह बयान खासा चर्चा में आ गया है। रिपोर्टों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए नेताओं के बयानों को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं।

Post a Comment

0 Comments