“मुझे बचा लो… ये लोग मार डालेंगे”: रीवा अस्पताल में प्रसूता की आखिरी गुहार

 


रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में 25 वर्षीय गर्भवती महिला कल्पना मिश्रा और उसके बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। मौत से पहले कल्पना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रोते हुए मदद की गुहार लगाती नजर आ रही है। वीडियो में वह कहती सुनाई दे रही है, “मुझे बचा लो… ये लोग मुझे मार डालेंगे।” इसके कुछ घंटे बाद प्रसव के दौरान पहले बच्चे और फिर कल्पना की मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला की हालत भर्ती के समय ही गंभीर थी और इलाज निर्धारित मेडिकल प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रशासन ने मामले में दो डॉक्टरों और दो नर्सिंग अधिकारियों को निलंबित किया है और जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी

Post a Comment

0 Comments