चोइथराम मंडी में दिनदहाड़े लूट, CCTV में कैद हुए बदमाश

 


इंदौर की चोइथराम मंडी में शनिवार सुबह दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई। गेट नंबर 2 और 3 के बीच सब्जी खरीदने पहुंचे एक होटल कर्मचारी को बदमाशों ने पीछा कर रास्ते में रोक लिया और रुपए लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद बदमाश CCTV कैमरों में कैद हो गए हैं।

घटना के बाद मंडी के व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि मंडी में करीब 50 सुरक्षा गार्ड तैनात हैं और बड़ी संख्या में CCTV कैमरे लगे हैं, इसके बावजूद दिनदहाड़े लूट हो गई। व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इंतजाम मजबूत करने की मांग की है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Post a Comment

0 Comments