पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर गुरुवार को देशभर में उन्हें याद किया गया।
दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत गांधी परिवार ने वीर भूमि पहुंचकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, इंदौर में भी कांग्रेस ने उनकी जयंती पर सद्भावना मार्च निकाला।
इंदौर शहर और जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में निकाला गया मार्च राजीव गांधी चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा तक पहुंचा। यहां शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान ‘राजीव गांधी अमर रहे’ के नारों से चौराहा गूंज उठा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने राजीव गांधी को संचार क्रांति का जनक बताते हुए उनके विचारों और नीतियों को आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों को आतंकवाद के खिलाफ डटकर मुकाबला करने की शपथ भी दिलाई गई।




0 Comments