भोपाल। मध्य प्रदेश के ढाई लाख संविदा कर्मचारियों को ग्रेच्युटी और अनुकंपा नियुक्ति का लाभ मिलने वाला है l। सरकार यह सौगात जल्द ही देने जा रही है l यह लाभ संविदा नीति 2023 के प्रावधानों के तहत मिलेगा। इस संबंध में संबंधित विभाग अलग-अलग आदेश जारी करेंगे। इसके साथ ही सेवाकाल में कर्मचारी की मृत्यु होने पर उनके आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति देने की व्यवस्था है, लेकिन अभी तक विभाग के आदेश स्पष्ट नहीं होने के कारण इस पर रोक लगी थी। जो अब आदेश आने के बाद खुल जाएगी। एक तरह से रक्षाबंधन के पहले सरकार की यह संविदा कर्मियों को बड़ी सौगात है।

0 Comments