इंदौर। सरयूपारिण ब्राह्मण समाज सेवा संस्था के युवा संगठन द्वारा महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर संतोष सभागृह में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन, प्रो. डॉ. राजीव शर्मा, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, शरद तिवारी, चंद्रमोहन दुबे, श्यामली मिश्रा सहित समाज के अनेक लोग शामिल हुए।
राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन ने तुलसीदास जी और रामचरितमानस की चौपाइयों के माध्यम से जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. राजीव शर्मा ने तुलसीदास जी के जीवन और वर्तमान समाज में उनके साहित्य की प्रासंगिकता पर विचार रखे।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्य डॉ. विनायक पांडे को ‘तुलसी रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। नरेंद्र त्रिपाठी ने समाज के वरिष्ठजनों को रामचरितमानस भेंट कर सम्मानित किया। महिला समिति द्वारा बच्चों के लिए रामचरितमानस के पात्रों पर आधारित वेशभूषा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें रश्मि तिवारी ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. पंकज पांडे ने किया, जबकि आभार सरिता दुबे ने माना। अतिथियों का स्वागत गौतम तिवारी, अनूप शुक्ला, नितिन मिश्रा, प्रगति तिवारी, इंदू पांडे, गीता शुक्ला और संतोषी दुबे सहित अन्य सदस्यों ने किया।

0 Comments