इंदौर। पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के जनक पद्मश्री डॉ. एस. आर. रंगनाथन की जयंती और लाइब्रेरियन्स डे के अवसर पर मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर पुस्तकालय संघ ने डॉ. रविश वर्मा को पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय शैक्षणिक, शोध एवं व्यावसायिक योगदान के लिए सम्मानित किया।
डॉ. वर्मा वर्तमान में मालवांचल विश्वविद्यालय, इंदौर के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष हैं। उनके 52 शोध-पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं और सम्मेलनों में प्रकाशित एवं प्रस्तुत हो चुके हैं। वे विश्वविद्यालय में पीएच.डी. शोध पर्यवेक्षक के रूप में शोधार्थियों का मार्गदर्शन भी कर रहे हैं।
कार्यक्रम में इंदौर पुस्तकालय संघ के अध्यक्ष डॉ. जी.डी. अग्रवाल, अविनाश मिश्रा, रमेश कोठारी, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. अनुराग खरे सहित वरिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष, शिक्षाविद और पुस्तकालय व्यवसाय से जुड़े लोग मौजूद रहे। सम्मान मिलने पर मालवांचल विश्वविद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह भदौरिया, वाइस चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया और कुलपति प्रो. संजीव नारंग ने डॉ. वर्मा को बधाई दी।

0 Comments