निगम की गाड़ी घिरी, युवक के सिर में लगी ईंट; इंदौर में निगमकर्मियों और रहवासियों में विवाद

 

इंदौर। शहर के जोन-6 के वार्ड 21 में नगर निगम कर्मचारियों और रहवासियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। इस दौरान शुभम नामक युवक के सिर में ईंट लगने से चोट आने की बात सामने आई है।

घटना के बाद रहवासियों ने निगम कर्मचारियों की गाड़ी को घेर लिया। रहवासियों ने निगम कर्मचारियों पर शराब के नशे में होने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

घायल युवक शुभम रहवासियों के साथ हीरानगर थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। अब पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और युवक को चोट कैसे लगी, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।

Post a Comment

0 Comments