निर्माणाधीन पुल बना हादसे की वजह? राजगढ़ में नाले में बही ईको वैन, 9 मौतें

 


मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में सोमवार सुबह तेज बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। पचोर-सारंगपुर रोड पर पड़ाना के पास झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन तेज बहाव में बह गई। हादसे के बाद प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

जानकारी के मुताबिक वैन में देवास जिले के रहने वाले लोग सवार थे, जो सतवास से कड़लावद गांव की ओर जा रहे थे। बारिश के कारण निर्माणाधीन पुल के ऊपर से नाले का पानी तेज बहाव के साथ गुजर रहा था। इसी दौरान वैन पानी में चली गई और बहाव के साथ नाले में जा गिरी।

रेस्क्यू टीम ने क्रेन की मदद से वैन को बाहर निकाला, लेकिन वाहन के अंदर कोई व्यक्ति नहीं मिला। अब तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं। हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र में लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments