₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट आएंगे!

 


भारत में अब कागज के नोटों के साथ पॉलिमर यानी प्लास्टिक नोटों की शुरुआत की तैयारी है। केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ₹10 और ₹20 के पॉलिमर बैंक नोटों के फील्ड ट्रायल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

ट्रायल के तहत ₹10 के 1 अरब और ₹20 के 1 अरब नोट, यानी कुल 2 अरब नोट तैयार किए जाएंगे। इनकी कुल अंकित कीमत करीब ₹3,000 करोड़ होगी।

पॉलिमर नोट सामान्य कागजी नोटों की तुलना में ज्यादा टिकाऊ और पानी व नमी से अधिक सुरक्षित माने जाते हैं। इनका इस्तेमाल लंबे समय तक किया जा सकता है और इनमें सुरक्षा संबंधी फीचर्स को भी बेहतर तरीके से शामिल किया जा सकता है।

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि मौजूदा ₹10 और ₹20 के कागजी नोट बंद हो जाएंगे। पॉलिमर नोटों का इस्तेमाल शुरुआती दौर में मौजूदा नोटों के साथ किया जाएगा। फील्ड ट्रायल के नतीजे सफल रहने पर RBI इन दोनों मूल्यवर्ग के पॉलिमर नोटों को नियमित रूप से जारी करने पर फैसला करेगा।

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के अनुसार, पॉलिमर नोटों को व्यापक रूप से चलन में लाने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ रही है और ट्रायल सफल रहने पर अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में इनके इस्तेमाल की संभावना है। 

Post a Comment

0 Comments