इंदौर। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत इंदौर में मंगलवार को विशाल तिरंगा वाहन यात्रा निकाली गई। कलेक्टर कार्यालय से शुरू हुई यात्रा का शुभारंभ कलेक्टर शिवम वर्मा ने किया। जिला पंचायत के सीईओ हिमांशु प्रजापति भी इस दौरान मौजूद रहे।
विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मोर्चे द्वारा आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकली यात्रा का महू नाका पर समापन हुआ। पूरे मार्ग में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी तिरंगा यात्रा
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विकासखंड इंदौर के काजी पलासिया, नावदा पंथ, सेमलियाचाऊ और असरावद खुर्द में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली।
महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर ग्रामीणों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया। प्रशासन का उद्देश्य अभियान के जरिए हर घर तिरंगा और हर दिल में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है।


0 Comments