इंदौर। सावन माह के पावन अवसर पर पित्रेश्वर हनुमान धाम सेवा न्यास द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। 29 जुलाई से 28 अगस्त तक चलने वाले इस आयोजन में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प लिया गया है।
प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 10:30 बजे तक श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। पाठ पूर्ण करने के बाद श्रद्धालु अपना नाम मंदिर परिसर में रखे रजिस्टर में दर्ज करवा सकेंगे, जिससे सवा लाख पाठ का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने आयोजन की जानकारी देते हुए कहा कि सावन भगवान शिव की आराधना का महीना है और हनुमान जी भी शिव के ही रुद्रावतार माने जाते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की।

0 Comments