आज से LPG सिलेंडर के नए दाम

 


गैस कंपनी ने आज 1 महीने के लिए अपने गैस सिलेंडर के दाम जारी कर दिए हैं, लेकिन इसमें घरेलू गैस उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं दी गई है। यानी घरेलू गैस पहले की तरह 970 रुपए में ही मिलती रहेगी। वहीं कमर्शियल सिलेंडर के दाम लगातार दूसरे माह कम किए गए हैं। 

अब 19 किलो का सिलेंडर 192.50 रुपए कम हो गया है तो बड़े उद्योगों के काम आने वाला 47 किलो का गैस सिलेंडर अब 7112 रुपए में मिलेगा। इसमें 483 रुपए की कमी की गई है। छोटे यानी की 5 किलो के सिलेंडर में किसी प्रकार की कोई बढ़ोतरी की गई है और ना ही कोई कमी की गई है। यह सिलेंडर ₹359 में मिलेगा, जबकि 5 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹54 की कमी की गई है जो अब 790 का आएगा।

Post a Comment

0 Comments